प्रगति आख्या
उ0प्र0 उपभोक्ता सहकारी संघ लि0
वाला कदर रोड, लखनऊ।
उ0प्र0 उपभोक्ता सहकारी संघ लि0 का निबन्धन बहुराज्यीय सहकारी समिति के रूप में केन्द्रीय निबन्धक (सहकारिता), कृषि एवं सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार ,कृषि भवन, नई दिल्ली में हो जाने के उपरान्त संघ द्वारा निम्न विवरण के अनुसार प्रगति/ व्यवसाय विविधिकरण के प्रयास किये गये हैः-
किये गये कार्य एवं प्रस्तावित योजनायें
-
प्रदेश के विभिन्न सहकारी / सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों / संस्थाओं में उनकी मांग
के अनुसार ई-टेण्डर/जैम पोर्टल के माध्यम से स्टेशनरी एवं मांग के अनुसार विविध
वस्तुओं की विभागीय आपूर्ति का कार्य।
-
मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार की नोडल एजेन्सी के रूप में गेहूँ
क्रय/धान क्रय, दलहन, तिलहन एवं मूंगफली खरीद आदि का कार्य।
-
प्रदेश में 66 उर्वरक बिक्री केन्द्रों द्वारा उर्वरक बिक्री कार्य।
-
जनपद बदायूँ की तहसील (बिल्सी, सदर एवं दातागंज) में इफ्को उर्वरक परिवहन का
कार्य एवं जनपद बरेली की तहसील (फरीदपुर, नवाबगंज, मीरगंज) में उर्वरक परिवहन का
कार्य किया जा रहा है।
-
प्रदेश में 06 गैस एजेन्सियों (जनपद लखनऊ, जौनपुर, लखीमपुर, सीतापुर, औरैया एवं
बक्शी का तालाब) के माध्यम से गैस वितरण का कार्य।
-
राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित सौर ऊर्जा योजना के अन्तर्गत बी०पैक्स समितियों पर
सोलर रूफटॉप स्थापना का कार्य।
-
कृषि निदेशक द्वारा आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजनान्तर्गत एफ०पी०ओ०
गठन हेतु उ०प्र० उपभोक्ता सहकारी संघ लि० को कार्यदायी एजेन्सी नामित किया गया
है।
-
संघ को बी०पैक्स उन्नयन योजनान्तर्गत आधारभूत संरचना हेतु नोडल एजेन्सी नामित
किया गया है।
एफ०पी०ओ० का कार्य
-
आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजनान्तर्गत एफ०पी०ओ० गठन हेतु उ०प्र०
उपभोक्ता सहकारी संघ लि० को कार्यदायी एजेन्सी नामित किया गया है।
-
वर्ष 2022-23 में 10 जनपदों के कुल 38 विकास खण्डों में चयनित सी०बी०बी०ओ० का
रजिस्ट्रेशन पूर्ण करते हुए शक्ति पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहे हैं।
-
वित्तीय वर्ष 2024-25 में 140 एफ०पी०ओ० का लक्ष्य प्रदान किया गया है।
-
24 जनपदों के 140 एफ०पी०ओ० गठन हेतु सी०बी०बी०ओ० चयन उपरान्त डी०एम०सी० हेतु
पत्र प्रेषित किये गये हैं। जनपद मेरठ, मऊ, बलिया एवं उन्नाव में डी०एम०सी० पूर्ण कर
ली गयी है। जिन जनपदों में डी०एम०सी० बैठक हो गयी है, उन जनपदों के आवंटित 140
एफ०पी०ओ० में से 112 एफ०पी०ओ० का गठन कर लिया गया है। शेष में नियमानुसार
कार्य प्रगति पर है।